तुम करती ही क्या हो (A true story of housewives)
मम्मी कल टिफिन में समोसा रखना... मेरे फ्रेंडस को बहुत पसंद है... नहीं मम्मी मैं वेज इडली लेकर जाऊंगा..... हमेशा इसकी मनमानी नहीं चलेगी.... अरे लड़ाई मत करो.... मैं दोनों की पसंद का रख दूंगी... पायल ने बच्चों की लड़ाई खत्म करते हुए कहा.... पायल कल मुझे जल्दी जाना है.... मीटिंग है... तो खाना जल्दी तैयार कर देना... और हां कुछ अच्छा सा रखना साथ में और लोग भी होंगे.... अपने पतिदेव की बात सुन कर पायल एक बार तो टेंशन में आ गई पर फिर बोली... ठीक है तैयार कर दूंगी
वैसे उसका अलार्म 5:30 बजे का है पर कल जल्दी हैँ तो उसने 5:00 बजे का सेट कर दिया... बिस्तर पर लेटी ही थी की याद आया अरे इडली के लिए सूजी भिगोना तो भूल ही गई और वह रसोई में सूजी भिगोने चली गई.
सुबह अलार्म बजते से ही पायल मशीन की जैसे काम में लग गई और सबकी पसंद के अकॉर्डिंग खाना रेडी करने लगी... तभी गैस खत्म हो गई... एक बार तो उसको लगा पतिदेव की हेल्प ले लूं.. पर देखा तो वो रेडी हो रहे थे... पायल खुद ही सिलेंडर बदलने लगी... टेबल पर रखी चाय कब से उसका वेट कर रही थी पर वह चाह कर भी उसके पास नहीं जा पा रही थी.
आखिर भागदौड़ करके सबको भेजने के बाद सोचा अब चैन से बैठ कर चाय पीते हैँ... तभी उसका मोबाइल बजा... काम वाली का फोन था... मैडम आज काम पर नहीं आऊंगी.... तबीयत ठीक नहीं है... सुनते ही पायल का दिमाग भन्ना गया... सिंक में रखे ढेर बर्तन उसको मुँह चिड़ा रहे थे... और पूरी तरह बिखरा घर उसको ऐसे लग रहा था जैसे कोई राक्षस खड़ा हो ... बुझे मन से उसने ठंडी चाय एक घुट मे ख़तम करी और घर के काम में लग गई... घर का काम खत्म करते-करते उसको 12:00 बज गए... तभी याद आया कि dryclean वाले के एक महीने से कपड़े रखे हैं
..आज तो लाने ही पड़ेंगे...रेडी होकर वह कपडे लायी... इतने में बच्चों के आने का टाइम हो गया... आते ही उनको खाना खिलाकर होमवर्क कराने लगी... बच्चे बोले... मम्मी आज शाम को कुछ स्पेशल बनाना... रोटी सब्जी खा कर बोर हो गए... पायल शाम की प्लानिंग में बिजी हो गई...
तभी पतिदेव आ गए.. बोले आज का दिन बहुत हेक्टिक था... कल संडे है... लेट तक उठूंगा.... सुनते ही पायल बोली... मैं भी आज बहुत थक गई.
.. कल मैं भी आराम करूंगी.. सुन कर बच्चे हंसने लगे... मम्मी आप तो घर पर ही रहती हो..आपका तो रोज ही संडे होता है... पतिदेव भी बोले... वैसे भी तुम दिन भर करती ही क्या हो... हर चीज की तो मेड हैँ... इतना सुनते ही पायल की आंखों में आंसू आ गए... वो वाशरूम के बहाने अपने आंसू छिपाने लगी... वापस आयी तो देखा सब लोग मस्ती कर रहे हैँ... हॅस रहे हैँ...वह अपने परिवार की खुशियों में इन आसुओ की वजह से बाधा नहीं बनना चाहती थी... वह भी उनके साथ मस्ती करने लगी... पर दिमाग़ में उसके कही ना कही चल रहा था की सच में... 'वो दिन भर करती ही क्या हैँ '😔🤷♀️

No comments:
Post a Comment