सफाई (cleaning)👩💻👨💻🧹🧹
इन दिनों घर-घर में दिवाली की सफाई चल रही है ...यह हमारा बहुत पुराना कस्टम है.... दिवाली के लिए हम महीने भर पहले से साफ सफाई में लग जाते हैं... इस बहाने घर में जमी साल भर की धूल भी साफ हो जाती है और हमें हमारा ऐसा काफी पुराना सामान मिल जाता है... जिससे हमारी काफी यादें जुड़ी होती हैं... या फिर ऐसा सामान जो हमारे लिए काम का नहीं होता.... पर किसी के लिए जरूरत होती है.... उसको घर से बाहर निकाल कर ना सिर्फ हमारा घर हल्का होता है.... हमारा मन भी हल्का हो जाता है.
जब भी सफाई शब्द सुनते हैं... तो मन में यही आता है.... घर की सफाई, कॉलोनी की सफाई या हमारे देश की सफाई.... आजकल तो लोग बहुत जागरूक भी हो रहे हैं देश को स्वच्छ बनाने में.... एक बार गंदगी फैलाने से पहले सोचते हैं.
लेकिन क्या सफाई से मतलब यही है.... क्या और भी ऐसी जगह नहीं है जहां की सफाई की बहुत ज्यादा जरूरत है.... एक ऐसी जगह जो हमारी जिंदगी का हिस्सा है जहां हम हमारा आधा टाइम गुजारते हैं.... वो है सोशल मीडिया.
आप सोच रहे होंगे... सोशल मीडिया की सफाई मतलब... पर यह एक ऐसी जरूरत है जिसकी सफाई होनी बहुत जरूरी है और एक बॉलीवुड कलाकार अनन्या पांडे ने भी 2nd अक्टूबर को इसके लिए आवाज उठायी हैं... सच में ये एक बहुत जरूरी काम है ... हम सबको इस तरफ ध्यान देने की जरूरत हैं.
आजकल लोग किसी से गुस्सा है.... तो सोशल मीडिया का यूज करते हैं... किसी से हर्ट हैं तो सोशल मीडिया.... बिना वजह किसी को ट्रोल करते हैं.... यह भी नहीं सोचते कि जिसको शिकार बना रहे हैं उसको कितना हर्ट होगा.... और अगर आपको किसी से शिकायत है तो पर्सनली जाकर उसको बताओ... दुनिया को बताने की क्या जरुरत है...
किसी की पिक्चर को एडिट करके उसका मिसयूज करना.... और भी ना जाने क्या क्या गंदगी फैलाते हैं... फेक वीडियोस को सच बता कर वायरल कर देते हैं... कितनी बार इस वजह से लोगों में डिस्प्यूटज भी हो जाते हैं ... बहुत ही क्रिटिकल सिचुएशन हो जाती है... कई बार लोग इतना हर्ट हो जाते हैं और बहुत ही गंभीर कदम उठा लेते हैं... जिसका मैं यहां जिक्र करना भी पसंद नहीं करूंगी.
तो मैं सब से रिक्वेस्ट करती हूं कि सोशल मीडिया का यूज़ पॉजिटिविटी के लिए करें.... क्यों नेगेटिविटी फैलाना.... अगर किसी से शिकायत है तो पर्सनली जाकर मिलो... पर प्लीज सोशल मीडिया को अपने घर के जैसे साफ रखें. 🙏

No comments:
Post a Comment