जय माता दी🙏
मम्मी प्लीज आज प्याज के पराठे बना दो.... नहीं बेटा अब 9 दिन तक घर में कोई प्याज़ नहीं, लहसुन नहीं... और हां अंडे का तो नाम भी मत लेना... पीछे से चिंटू की दादी बोली.
क्यों दादी ऐसा क्या है जो 9 दिन तक प्याज़, लहसुन नहीं खा सकते... अरे बेटा नवरात्री हैँ.... माता रानी के दिन है... इन दिनों हमें शुद्ध खाना खाना चाहिए, रोज माता रानी को धोक लगाना चाहिए.... और अच्छे से रहना चाहिए...हां तो दादी मैं अच्छे से रहूँगा और माता रानी को धोक भी लगाऊंगा पर प्लीज प्याज का पराठा तो खाने दो.... चिंटू मैंने मना किया ना... जबान मत लड़ा.
चिंटू बिना खाए ही गुस्से में चला गया.... पीछे से दादी गुस्से में चिल्लाई... नहीं खाता तो ना खाये पर अब 9 दिन तक कोई चीज ऐसी नहीं आएगी जिससे कि धर्म भ्रष्ट हो... मातारानी गुस्सा हो.
तभी पड़ोस से दादी की फ्रेंड आ गई.... अरे विमला क्या कर रही है... अरे तुझे पता है यह सामने वालों की लड़की रोज शाम को किसी लड़के के साथ में आती है... पता नहीं कौन है, क्या है, किस जात का है..... खैर हमें क्या... उसके घर वाले जाने.
चिंटू की दादी ने पूछा.... खाना खा लिया तो फ्रेंड गुस्से में बोली... अरे कहां बहु को फोन से फुर्सत मिले तो खाए.... अभी तो तैयारी कर रही है.... आजकल की लड़कियों को कोई शर्म लाज तो है नहीं... तभी चिंटू की दादी धीरे से बोली... अरे हमारी कौन सी कम है... अपनी मनमानी चलाती है.... पोते, पोतिया भी ऐसे ही हो गए... जरा सी बात पर मुंह फुला ले... ऐसे ही धीरे-धीरे दोनों घंटे भर तक बात करते रहे.
इधर चिंटू की मम्मी काम करते-करते सोच रही थी की प्याज, लहसुन खाने से माता रानी नाराज हो जाती है..... पर क्या दूसरों के बारे में बात करने से खुश होती हैं.... क्या हम प्याज़ , लहसुन के साथ में यह भी वचन ना ले की तन से, मन से, कर्म से... ना किसी के लिए बुरा बोलेंगे... ना किसी का बुरा करेंगे.... कम से कम इन 9 दिन तो करने की कोशिश करें.... क्या पता माता रानी को नया फॉर्मूला अच्छा लगे... पर उसकी दादी को बोलने की हिम्मत नहीं थी.... क्या पता उसके बोलने से बड़ों की इज्जत कम हो जाए.
वह तो चुपचाप काम करते हुए सोच रही थी कि चलो चिंटू के लिए बिना प्याज वाला पास्ता बनाते हैँ...क्यूंकि चिंटू के भूखा जाने से पता नहीं माता रानी खुश हैँ क्या.... पर चिंटू की माँ तो नहीं...वो तो उसको खुश करने की कोशिश में लगी थी .
तो एक बार सब जोर से बोलो.... जय माता दी🙏

No comments:
Post a Comment