'मम्मी क्या है आपको, अब तो मेरी तनय से सगाई भी हो गई, क्या हो गया जो मैं तनय से मिलने जा रही हूं ',
'नहीं बेटा, मुझे तुम्हारा रोज रोज का मिलना पसंद नहीं, जितना मिलना है शादी के बाद मिल लेना',
नेहा गुस्से में पैर पटकती हुई अपने कमरे में चली गई! नेहा की दादी ने नेहा की मम्मी से कहा,
'अरे क्यों लड़की को रुला दिया, अरे जाने दे, ये मिलने के दिन है, अरे हमारे जैसे थोड़ी ना, हमारे समय में मिलना तो दूर, एक नजर देख भी नहीं पाते थे, शादी के बाद ही शक्ल देखने को मिलती थी, अगर उस समय भी एक मुलाकात हो जाती तो तेरे ससुरजी को यूं सबके सामने शर्मिंदा ना होना पड़ता ',
एकदम से दादी के मुँह से निकल गया !
'क्या हुआ था मांजी, पापा क्यों शर्मिंदा हुए थे ',
' अरे कुछ नहीं, जाने दे,
'नहीं अब तो आपको बताना ही पड़ेगा ',
अरे हम शादी हो कर आए ही थे, अब हम दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो था नहीं, हमारी सासु जी ने हमारी थकान को देखकर कहां,
' जाकर तुम अपने कमरे में आराम कर लो '
मेरी ननद मुझे मेरे कमरे की बजाय अपने कमरे में ले गई, और हमारे कमरे में सो रही थी हमारी एक भाभी !
तेरे ससुरजी को लगा हम सो रहे है, वो चुपके से सबसे नजर बचा कर आये और हमको बोला,
'अरे अब तो अपनी शक्ल दिखा दो, हम तो तुम्हारी शक्ल देखने को ही तरस गए'
इधर जैसे ही भाभी ने करवट ली, तेरे ससुरजी वहां से उलटे पैर भागे, पर उन भाभी ने वो बात सबको बता दी, सबका हंसते हंसते हो गया बुरा हाल, और हम दोनों हो गए शर्म से लाल !
नेहा की मम्मी की आंखों में भी हॅसते हॅसते आंसू आ गए, उन्होंने नेहा को आवाज लगाई,
' अरे नेहा तनय से मिलने को नहीं जाना क्या'
नेहा सुनते से ही भाग कर आयी और मम्मी के गले लग कर बोली,
'मम्मी आप कितनी अच्छी हो, लव यू माँ ',
नेहा की दादी बोली,
'अरे ये लव यू तो तनय से बोलना'
, सुन कर दादी, पोती और मम्मी तीनों हॅसने लगे !
No comments:
Post a Comment