अखबार में भीतर के पृष्ठ क़े कोने क़े एक छोटे से कोने में खबर थी,
" एक स्त्री अपने पति के हाथों मारी गई ",
खबर ने मात्र इतनी भर जगह घेरी की खबरों पर सरसरी नजर डालने वालों की नजर तो शायद इस खबर तक ठीक से पहुंची भी नहीं होगी,
अगले दिन ठीक ऐसी ही खबर जहां कोई और स्त्री अपने पति के हाथो तक़रीबन ऐसे ही हादसे का शिकार हुई,
आज भी ये खबर भीतर के पृष्ठ क़े एक कोने क़े छोटे से कोने को घेरे थीं ,
फिर एक दिन अखबार क़े मुख्य पृष्ठ पर मोटे-मोटे अक्षरों में खबर आई,
'एक स्त्री ने अपने पति को मार कर अपने घर क़े पीछे है गाड़ दिया,
अखबार का मुख्य पृष्ठ तो इस खबर को घेरे ही था,
भीतर क़े कई पृष्ठो पर इस खबर को विस्तार देती ऐसी खबरों की ही चर्चा थीं,
समाज कहा जा रहा, नारी को छूट देने क़े नतीजे और पुरुषो में बढ़ता भय जैसे कई सर्वे हुए,
पलक झपकते ही यह खबर जंगल की आग की तरह लोगों के बीच फैल गई,
ऑफिस, चाय की थड़ी, नाई की दुकान, गली चौराहे और तक़रीबन हर घर में चर्चा का मुख्य विषय..
" क्या हो गया आज की नारी को.. जरा भी दया और रहम नहीं,
और अब तो पुरुष जाति बेचारी डरने लगी शादी के नाम तक से ,
इससे तो कुंवारे ही अच्छे हैं,
अगले दिन फिर रोज की तरह वही आम सी खबर भीतर के पृष्ठ क़े एक छोटे से कोने में,
"एक स्त्री फिर ऐसे ही हादसे का शिकार हो पति क़े हाथो मौत के मुंह में समा गई ",
मैं हैरान थी जो खबर मुख्य पृष्ठ पर महीने क़े समस्त दिन में से बामुश्किल से एक दिन आई,
उससे समस्त पुरुष जाति है घबरा गयी,
पर जो खबर भीतर क़े पेज पर तक़रीबन रोज है आ रही,
फिर भी नारी बिना झिझक और भय के सात फेरों के बंधन में बंधती है जा रही ,
नारी में भी पुरुष की भाँति डर पैदा हो सके,
उसकी कोने में सिमटी खबर को भी मुख्य पृष्ठ पर क्या लाना होगा l
(मैं यहाँ मुख्य पृष्ठ की खबर को जायज नहीं ठहरा रही बस भीतर क़े कोने में सिमटी खबर को भी उतनी जगह घेरने की गुहार हूँ लगा रही )
No comments:
Post a Comment