हाँ वो तुम्हे भरपूर प्यार करेगा
पर उसकी एक शर्त भी है,
उसका प्यार बस प्यार होना चाहिए,
उसमें तुम्हारी भावनाओं की परवाह,तुम्हारी वो सारी अनकही बातों को समझना,
यह सब उसे अपने प्यार में पसंद नहीं,
नियम,कायदे, बंधन, रिवाज.. तुम्हारी सारी शर्ते,
यह सब जैसे उसके प्यार को कम करते हैं,
उसे लगता है अगर प्यार में यह सब मिल गया,
तो प्यार...प्यार नहीं जैसे एक बोझ बन गया,
और उसे यह बोझ उठाना गवारा नहीं, बस इसलिए वह प्यार तो करेगा पर बिना बोझ का,
अब ये तुम पर है कि तुम उसकी शर्त मान उसके बेशुमार प्यार को स्वीकार करो,
या फिर अपनी शर्ते लगा खुद उसके प्यार को ही कम करो l
No comments:
Post a Comment