'अरे मिन्नी कितनी देर लगा दी, ले ले कोई भी गुड्डा ',
नहीं मम्मी मैं मेरी गुड़िया की शादी के लिए कोई भी गुड्डा नहीं लूंगी, अच्छे से देखूंगी ',
'अरे तो बेटा, इसमें क्या है , शादी ही तो करनी है ',
हां मम्मी शादी करनी है मेरी गुड़िया की, ऐसे कैसे किसी भी गुड्डा से कर दूं, क्या आप मेरी शादी किसी से भी कर दोगी '!
इतनी छोटी सी बच्ची के मुंह से इतनी बड़ी बात सुनकर मिन्नी की मम्मी अवाक् रह गई, वो मिन्नी को देख रही थी , जो अपनी गुड़िया के लिए गुड्डा देखने में व्यस्त थी !
सच ही तो कह रही थी मिन्नी, क्या वो अपनी मिन्नी की शादी किसी से भी कर देगी ! वो भी इतनी ही देर लगाएगी उसके लिए गुड्डा देखने में, अब वो आराम से खड़ी थी, ताकि मिन्नी अच्छे से अपनी गुड़िया के लिए गुड्डा पसंद कर ले, अब वो जल्दी नहीं मचाएगी !
No comments:
Post a Comment