ऐ खुदा मुझे इस लायक बना कि मैं किसी जरूरतमंद के काम आ सकूं',
' नेकी कर दरिया में डाल',
' ऐसी नेकी करो कि तुम्हारे बाएं हाथ को भी पता नहीं चले 'I
ऐसे जुमले हम पढ़ते आए हैं I सच हैँ अगर उस परवरदिगार की सच्ची बंदगी करना चाहते हो तो किसी जरूरतमंद के काम आ जाओ, फिर ना तुम्हें किसी मंदिर जाने की जरूरत और ना किसी मस्जिद I नेकी करना सच में अपने आप में सुकून और शांति से कम नहीं I नेकी करने के बाद जिसके लिए तुमने वो नेकी करी,उसके चेहरे की मुस्कान, शांति और उसकी आंखों में अपने लिए कृतज्ञता देखोगे तो लगेगा साक्षात ईश्वर के दर्शन हो गए, इससे बेहतर सुकून और दृश्य आपकी आंखों को कभी नहीं दिखेगा I कभी-कभी नेकी हम से अपने आप हो जाती है, मानो उस ईश्वर ने हमें इस लायक समझा कि जरूरत पड़ने पर अपने आप हमें वहां भेज दिया I वह खुद तो नहीं आया पर हमें अपना दूत बनाकर भेज दिया I
ऐसा ही वाकया मेरे साथ हुआ I मैं रात को अपने पति के साथ कहीं से आ रही थी I जैसे ही मेरी गाड़ी घर के गेट में प्रवेश कर रही थी कि एक संभ्रांत महिला महिला अचानक एक ऑटो से कूदकर मेरे पास आ गई,
'प्लीज हेल्प मी,हेल्प मी, ये ऑटो वाला मुझसे बदतमीजी कर रहा है',
यकायक हुई इस घटना से मैं और मेरे पति कुछ समझ नहीं पाए I कपड़े, ज़ेवर,पहनावे से वो अच्छे घर की महिला लग रही थी I पर रात का समय,ऐसे किसी को घर में घुसाना,पर पता नहीं क्यों हम उसे हमारे घर के अंदर ले आए I उसको पानी पिलाया, शांत कराया I वह मेरे पति से कहने लगी,
'
मुझे मेरे घर छोड़ दो',
पर जाने क्यों मैंने मेरे पति को उसके साथ अकेले जाने से मना कर दिया I हमने उसे शांत कराया और इतनी रात को ऐसे अकेले जाने का कारण पूछा, तो उसने बताया एक पार्टी में उसका उसके पति से झगड़ा हो गया और वह गुस्से में पार्टी छोड़कर ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही थी, पर रास्ते में उसे ऑटो वाले का व्यवहार हाव भाव सही नहीं दिख रहे थे, इसीलिए हमें देखते ही वो ऑटो से कूद गयी I
हमने उससे उसके पति का नंबर मांगा और फोन करके उनको बुलाया I हमें डर तो बहुत लग रहा था,पर पता नहीं क्यों अपने आप यह यह सब हमसे हो रहा था I थोड़ी देर में उसका पति आया और हमें अनेकानेक धन्यवाद दिया,और उसको लेकर चला गया I
सच उस दिन एक अजीब सा एहसास हुआ, अगर हम नहीं होते तो वह ऑटो वाला उसके साथ कुछ भी कर सकता था I पर सच कहूं एक सुकून मिला और उस ईश्वर को मन ही मन धन्यवाद दिया, उसने हमें इस नेकी के लिए जो चुना I
No comments:
Post a Comment