Jindagi ek unsuljhi paheli

https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=109319055420907736#pageelements

Thursday, 8 October 2020

भरोसा

 अभी-अभी दरवाजे पर धोबन  आयी,  उसने अपने आप कपड़े कमरे में रख दिए और मैंने भी उसे पैसे दे दिए !

 ना मैंने कपडे गिने,  ना उसने पैसे गिने,  दोनों ही कोविड के रूल्स  फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रख रहे थे , अचानक मेरे मन में आया कि पहले जब वो आती  थी तो कितनी झिकझिक होती थी, उसके सामने एक एक कपड़ा गिनती, उसका भी पैसों के लिए किच किच  करना,  मैं कहती देख कैसे कपड़े प्रेस किये , पर अब बिना कुछ बोले हम दोनों अपना-अपना काम  रहे हैं हैँ !

पर ताजूब ना मुझे कभी कोई शिकायत आई,  कपड़े हमेशा  पूरे होते, सही से प्रेस होते,  ना कभी उसने पैसों के लिए ही कुछ कहा !


क्यूंकि इस कोरोना  ने भले हमसे सब कुछ छीन लिया, हमारी खुशियां,  हमारा घूमना फिरना, हमारी आजादी, पर अब लोग इस भरोसे के भरोसे ही जी रहे हैं,  उन्हें पता है कि भगवान ने हमें इतना बड़ा आईना दिखा दिया अगर अब भी एक दूसरे को धोखा देंगे तो फिर जी कैसे पाएंगे, एक ये  विश्वास और भरोसा ही बचा है जो हमें  हिम्मत दे रहा है !

आप लोग भी lockdown में  किराने का सामान लाए होंगे, बस किराने वाले को पर्ची  दे दी होगी, उसने जो सामान दिया होगा.. बिना चेक करें उसे घर ले आए होंगे, मुझे नहीं लगता बाद में  किसी को कोई शिकायत हुई  होगी की सामान कम या ज्यादा हैँ या  खराब निकला और किराने वाले को भी पेमेंट पेटीएम कर दिया होगा या कैश दिया होगा, कोई बहस नहीं, कोई बार्गेनिंग नहीं !


शुकर हैँ इस कोरोना ने  हमें अपनों से दूर कर दिया, पर  गैरों पर भरोसा करना सिखा  दिया !

24 comments:

  1. Very true and beautifully written di👏👏👏👌👌👌

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर विचार

    ReplyDelete
  3. बिल्कुल सही लिखा है आपने भरोसा तो बढ़ गया है दूसरों पर भी और अपने आप पर भी।

    ReplyDelete
  4. Sahi kaha risha ji agar is maha maari ne humse kuch chhina hai to bahut kuch diya bhi hai.dekhne ka nazariya bas thoda badalna hoga

    ReplyDelete
  5. बहुत बढ़िया 👌👏

    ReplyDelete
  6. Thanku saroj ji🙏🙏🙏🙂🙂🙂

    ReplyDelete
  7. बेहद व्यवहारिक सोच...😊सच मे कोरोना ने बहुत कुछ बदल दिया👌👌

    ReplyDelete
  8. बिल्कुल सही रिशा जी। इस महामारी ने कुछ अच्छी बाते भी सिखायी है हमे।🙏🙏

    ReplyDelete
  9. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  10. बिल्कुल सही रिशा जी। इस महामारी ने हमे कई अच्छी बाते भी सिखायी है����

    ReplyDelete
  11. Thanku preetiji🙏🙏😍😍😍

    ReplyDelete