सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में कहा, 'बेटियां हमेशा प्यारी बेटियां होती हैं, लेकिन बेटों की नीयत और व्यवहार विवाह के बाद बदलने लगते हैं'!
सोलह आने सच है यह बात, एक बेटी अपने मां बाप को कभी दुखी नहीं देख सकती, शादी के बाद तो वो मन से उनके और करीब आ जाती है, और हमेशा उनकी फिक्र में रहती है, कोई उनके मां-बाप को बुरा भला कहे, वह न कभी सुन सकती और ना ही सहन कर पाती !
पर फिर बेटे क्यों ऐसे हो जाते हैं, जो बेटे शादी से पहले अपने मां बाप के प्यारे होते हैं, जिनको अपने मां-बाप इतने प्यारे होते हैं, यकायक शादी होते ही वह उनकी आंखों में खटकने लगते हैं, उनको उनकी जरा सी भी टोकाटाकी बर्दाश्त नहीं होती, वह अपने निर्णय, अपनी स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहते हैं !
पर इधर बेटी अपनी छोटी से छोटी बात, अपने सारे निर्णय अपने मां-बाप को बताती है !
पर यहां मै एक बात कहना चाहूंगी, एक बेटी अपने मां-बाप से सब शेयर करती है, पर एक बहू कभी नहीं, यही बेटी जब बहू बनती है, तो उसको अपनी आजादी,अपने अधिकार, अपना घर सब याद आ जाता है, पर जब वह बेटी होती है तो अपने मां बाप की बहू को सारे उसके कर्तव्य याद दिलाती है!
शायद यह सब मानते होंगे, आदमी लोग घर गृहस्थी की बातों में ज्यादा रुचि नहीं रखते, वो तो वो ही समझते हैं जो उनको बताया जाता है, जब उनकी पत्नी दिन रात उनके मां-बाप के खिलाफ कान भरती है तो वो उसकी बातों में तुरंत ही आ जाते हैं, क्योंकि वह बातों की गहराई में जाते ही नहीं है, यह नहीं समझते कि जो माँ बाप शादी से पहले उसके परम हितैषी थे, अब दुश्मन कैसे हो गए!
अगर हर बेटी अपने सास-ससुर से वही रिश्ता शेयर करें जो वह अपने मां-बाप से करती है तो शायद कोर्ट भी अपने निर्णय पर दोबारा सोचेगा, फिर शायद उसको यही कहना पड़े की बेटियों की तरह बेटे भी पूरी जिंदगी अपने मां-बाप के प्यारे बेटे ही रहते हैं!
पर यहां मैं आपको एक बात और कहना चाहूंगी कि जो मां बाप अपने बेटी की गलत बात को भी सही कहते हैं, गर वह बहू की भी हर गलती को नजरअंदाज करेंगे तो शायद चीजें थोड़ी और आसान हो जाएंगी!
वैसे भी कहते हैं ना की ताली कभी भी एक हाथ से नहीं बजती है !
अगर आप इस विषय पर अपनी राय रखना चाहे तो मुझे बहुत बहुत ख़ुशी होगी !🙏🙏🙏
Absolutely right👍👍👍
ReplyDeleteThanku🙏😊
DeleteNice topic di.👌👌👌👌very beautifully described 👍👍👍👍
ReplyDeleteThanku🙏🤗
DeleteWELL SAID ....NICE CURRENT TOPIC
ReplyDeleteThanku🙏🤗
DeleteBeautiful topic and description di👏👏👏👏
ReplyDeleteThanku🙏🤗
DeleteRight Risha didi
ReplyDeletehar sikke ke do pahlu hote h.
ye aisa topic hai jispe jitni baat karo kam hai
Sahi kaha bhabhi 🙏🤗
DeleteRight Risha di👌👌👍👍🙏🙏
ReplyDeleteThanku bhabhi🙏🙏
ReplyDeleteVery true
ReplyDeleteThanku🙏🤗
ReplyDeleteWah ,,,,osm lekha hai
ReplyDeleteThanku मैम 🙏🤗
ReplyDelete