Jindagi ek unsuljhi paheli

https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=109319055420907736#pageelements

Tuesday, 13 October 2020

परवरिश एक माँ की

 कुछ दिन से मन में उथल-पुथल चल रही है, एक  खबर सुनने और पढ़ने को मिली, जबसे सैफ अली खान की बेटी सारा ड्रग्स केस में फसी, सैफ  अमृता  से बहुत गुस्सा है और उसने तो गुस्से में अमृता की परवरिश तक पर ही सवाल उठा  दिए !

पता नहीं यह खबर सच है या नहीं, पर सैफ  अमृता की  परवरिश पर सवाल उठा रहा है, पर वह उस समय कहां था जब उसके बच्चे बड़े हो रहे थे,  जब उनको अपने पापा की जरूरत थी!

 एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बोला, सारा और इब्राहिम मुझसे बस एक फोन कॉल की दूरी पर है, तो क्या जरूरी है बच्चे जब किसी समस्या में होंगे तो तुमको फोन करेंगे, नहीं बच्चों के मन में बहुत कुछ चल रहा होता है, विशेषकर किशोरावस्था में,  जो वह कभी अपने पेरेंट्स से  शेयर नहीं करते, पेरेंट्स को उनके मन से खोदकर निकालना पड़ता है, पर क्या सैफ  उनके पास थे अपने बच्चों का मन पढ़ने के लिए, नहीं ना, वह तो किसी और से शादी करके अपना अलग घर बसा चुके थे, फिर कैसे  अमृता सिंह पर आरोप लगाया परवरिश का, उसको यह अधिकार भी किसने दिया !

श्वेता तिवारी की बेटी पलक जिसने अभी हाल ही में अपना18 वा  जन्मदिन मनाया, उसके पापा मतलब श्वेता तिवारी के पहले पति ने उसे विश किया !

श्वेता ने दो  शादी करी, पर दोनों ही सफल नहीं हुई, और दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर अलग रह रही है !

श्वेता तिवारी ने भले दो शादी कर ली, पर  शादी टूटने पर भी अपने बच्चों को नहीं छोड़ा, आज उसके पहले दोनों  पति भले  शादी करके अलग घर बसा ले,  पर वह कभी अपनी पहली पत्नी के बच्चों को अपने पास रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे, यह तो एक  माँ ही है जो अकेले दम पर अपने बच्चों को हर हालत में पाल  सकती है, फिर चाहे वह अमीर हो या गरीब !

पर एक बाप चाहे वह कितना ही अमीर हो, अकेले पालने  की हिम्मत नहीं कर सकता,  हां कुछ अपवाद हर जगह होते हैं!

 इसलिए कभी एक मां की परवरिश पर आरोप मत लगाना, वह अपने बच्चों के लिए किसी से भी लड़ सकती हैँ !

7 comments: