पेपर में एक वाक्या पढ़ कर दिल को छू गया I
एक लड़की ने अपना संस्मरण सुनाया कि जब पहली बार उसने आलू का परांठा बनाया तो तवे पर डालते ही उस परांठे के 20 टुकड़े हो गए,लड़की के पापा बोले,
'वाह आज तो परांठे के टुकड़े भी नहीं करने पड़ेंगे ', और उसकी मम्मी की आंखें नम हो गई I
होने को बहुत मामूली सी बात थी, पर यह कहीं ना कहीं मेरे दिल को छू गई I
अपने पराठे के टुकड़े देखकर वैसे ही उस लड़की का दिल टूट गया होगा, पर अपने पापा की बात सुनकर उसका टूटा हुआ दिल फिर से जुड़ गया होगा और उसने सोच लिया होगा कि अब दोबारा अच्छे से कोशिश करेगी और बिल्कुल सही पराठा बनाएंगी, क्यूंकि उसको विश्वास था की अगर वो गलती करेगी तो उसके अपने उसके साथ होंगे,बजाय उसका मज़ाक बनाने के उसकी गलती सुधारने में साथ देंगे I
पर अगर उस परांठे के टुकड़े देखकर उसके पापा उस पर हँसते, उसकी मम्मी उसको डांटती तो पहले ही उसका दिल जो अपने पराठे की दशा देख कर टूटा था, पापा मम्मी के तानों से शायद और टूट जाता और शायद ना तो वो दोबारा कोशिश करती या फिर कुकिंग से ही जी चुराती, क्यूंकि उसको डर होता की उसकी गलती पर सब हंसेंगे I
हम जानते हैं कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता, कहीं ना कहीं कोई न कोई गलती करता है तो यह हमारे पर है कि हम हमारा नजरिया कैसा रखते हैं, अगर हम किसी की गलती का मज़ाक बनातेहैँ, उसका उपहास बनाते हैं या फिर उस गलती को सकारात्मक तरीके से लेकर उसको गलती सुधारने का मौका देते हैं I
यहां मैं एक बात और कहना चाहूंगी कि जिस बेटी की गलती पर मां-बाप ने सकारात्मक नजरिया रखा, अगर वैसा ही नजरिया अपनी बहू के लिए रखेंगे तो किसी लड़की को कभी पराये पन का एहसास नहीं होगा और वह मन से सब को अपना बना लेगी I
Very true di👏👏very very heart touching and beautiful written by you👌👌👌👌
ReplyDeleteThanku so much ankita🙏🙏♥️♥️♥️♥️
ReplyDeletebilkul sahi kaha
ReplyDeletevery nice Risha didi
Thanku so much bhabhi🙏🙏🤗🤗🤗
ReplyDeleteWell said n beautifully written bhabhi👍👍👌🏻👌🏻👏
ReplyDeleteThanks shikha 🙏🙏🥰🥰
ReplyDeleteWah dil ki baato ko shubdo mey utharna toh koi tumse sikhe ....bahut sahi likha hai risha...
ReplyDeleteThanku sooo much dear🙏🙏😍😍
ReplyDelete👏👏Ekdum sahi.... 👍👍👍
ReplyDeleteThanku🙏🙏
ReplyDeleteVery much true didi Very nice written
ReplyDeleteThanku so much poonam 🙏🙏🙏🙏
ReplyDeleteबिल्कुल सही है 👍👍
ReplyDeleteThanku bhabhi🙏🙏
ReplyDelete